Website last updated:

एसपीएमसीआईएल निगम कार्यालय में हिंदी पखवाड़े (14.09.2022 से 29.09.2022) का आयोजन

राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निदेशानुसार हिंदी के प्रगामी प्रयोग को बढ़ाने एवं सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को राजभाषा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एसपीएमसीआईएल, निगम कार्यालय में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में पहली बार हिंदी सप्ताह के स्थान पर 14.09.2022 से 29.09.2022 तक हिंदी पखवाड़ा आयोजित किया गया। इस पखवाड़े का उद्घाटन सूरत, गुजरात में आयोजित हिंदी दिवस 2022 एवं द्वितीय अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के दौरान माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में किया गया। निदेशानुसार इस दो दिवसीय राजभाषा सम्मेलन में निगम कार्यालय एवं इकाइयों के कार्मिकों द्वारा भागीदारी सुनिश्चित की गई।
एसपीएमसीआईएल, निगम कार्यालय द्वारा हिंदी पखवाड़े के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया गया।
 हिंदी पखवाड़े के अंतिम दिन अर्थात दिनांक 29.09.2022 को राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें अध्यक्ष तथा प्रबंध निदेशक महोदया द्वारा निदेशक (मा.सं.), निदेशक (वित्त) एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी तथा अन्य शीर्ष अधिकारियों की उपस्थिति में निगम की गृह-पत्रिका “अभिव्यक्ति” के तीसरे अंक का विधिवत विमोचन किया गया। निगम कार्यालय में लागू हिंदी टिप्पण एवं प्रारूप मूल रूप से हिंदी में लेखन संबंधी वार्षिक राजभाषा प्रोत्साहन योजना एवं उपरोक्त प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को भी पुरस्कार वितरित किए गए।

Welcome to New Site

SPMCIL has launched new revamped Website and separate e-Commerce portal.

  1. The site is under transition so you may find few data unavailable for sometime. All the existing data would be available soon.
  2. To buy any commemorative Coins or Gold Coins you would be redirected to New e-Commerce portal at https://indiagovtmint.in
  3. For the orders placed earlier and all pending orders please mail us at orders@spmcil.com