एचएलएल लाइफ़केयर लिमिटेड का हीरक जयंती (60 वर्ष) समारोह
एचएलएल लाइफ़केयर लिमिटेड, भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन एक मिनी रत्ना अनुसूची बी सार्वजनिक उद्यम ने राष्ट्र की समर्पित सेवा के लिए 60 वर्ष पूरा किया है। 1 मार्च 1966 को स्थापित एचएलएल ने गुणवत्ता, किफायती तथा सुलभ उत्पादों एवं सेवाओं को उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्रभावशाली राष्ट्रीय स्तर के हस्तक्षेपों के माध्यम से भारत में सार्वजनिक स्वास्थ्यरक्षा को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है।
HLL Lifecare Limited, a Mini Ratna Schedule B, Central Public Sector Enterprise under the Ministry of Health and Family Welfare, Government of India, marks 60 years of dedicated service to the nation. Established on 01st March 1966, HLL has played a pivotal role in advancing public healthcare in India by delivering quality, affordable, and accessible products and services, complemented by impactful national-level interventions.
राष्ट्रीय परिवार नियोजन कार्यक्रम को सहयोग देने और गर्भनिरोधक सुरक्षा सुनिश्चित करने से लेकर फार्मास्यूटिकल्स, चिकित्सा उपकरणों, डायग्नोस्टिक्स, अवसंरचना, प्रापण परामर्श और स्वास्थ्यरक्षा सेवाओं के क्षेत्रों में क्षमताओं का निर्माण करने तक, एचएलएल लगातार एक व्यापक स्वास्थ्यरक्षा संगठन के रूप में विकसित हुआ है।
From supporting the National Family Planning Programme and ensuring contraceptive security to building capabilities across pharmaceuticals, medical devices, diagnostics, infrastructure, procurement consultancy, and healthcare services, HLL has steadily evolved into a comprehensive healthcare organisation.
7 अत्याधुनिक विनिर्माण सुविधाओं, 5 ग्रूप संगठनों और अनेक स्वास्थ्यरक्षा उत्पादों एवं सेवाओं के पोर्टफोलियो के साथ, एचएलएल ने पूरे भारत में अपनी मज़बूत उपस्थिति स्थापित की है और इसका वैश्विक विस्तार बढ रहा है। एक समर्पित कॉर्पोरेट अनुसंधान एवं विकास केंद्र के सहयोग से, यह संगठन नवाचार को सुलभता के साथ जोडता है।
With 7 state-of-the-art manufacturing facilities, 5 group organisations and a portfolio of multiple healthcare products and services, HLL has established a strong presence across India and has an expanding global footprint. Backed by a dedicated Corporate R&D Centre, the organisation combines innovation with accessibility.
सामाजिक रूप से संचालित हस्तक्षेपों के माध्यम से, एचएलएल ने स्वास्थ्यरक्षा सेवाओं की किफायती और पहुँच को बेहतर बनाया है। अमृत फार्मेसी जैसी पहलें – जो लाखों मरीज़ों को काफ़ी बचत का लाभ दे रही हैं और हिंदलैब्स के तहत किफायती डायग्नोस्टिक सेवाएँ, लाखों लोगों तक आवश्यक दवाएँ और निवारक देखभाल पहुँचाने में सफल रही हैं। इस संगठन ने आपातकालीन स्थिति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसमें कोविड -19 शामिल है, और आरोग्य मैत्री भीष्म क्यूब जैसी पहलों के ज़रिए मानवीय सहायता राहत के लिए समर्थन देता है।
Through socially driven interventions, HLL has enhanced affordability and access to healthcare services. Initiatives such as AMRIT pharmacies, serving lakhs of patients with substantial savings, and affordable diagnostic services under Hindlabs, have brought essential medicines and preventive care within the reach of millions. The organisation has also played a pivotal role in emergency response, which includes COVID-19, and support to humanitarian aid relief through initiatives such as Arogya Maitri Bhishm Cube.
जैसे-जैसे एचएलएल अपने छह दशक पूरा कर रहा है, यह देश भर में स्वास्थ्यरक्षा प्रणालियों को मज़बूत और लोगों के जीवन को स्पर्श करते हुए, अपनी मार्गदर्शक विचारधारा “स्वस्थ पीढ़ियों के लिए नवान्वेषण” के साथ आगे बढ़ रहा है।
As HLL completes six decades, it continues to move forward with its guiding philosophy of “Innovating for Healthy Generations,” strengthening healthcare systems and touching lives across the country.
Release Date: 18-05-2026
Minted By: India Government Mint, Hyderabad
Online Sales Commenced On: 19-05-2026
Products Available: Booklet-Proof