वेबसाइट अंतिम अद्यतन:

Shree Samsthan Gokarn Partagali Jeevottam Math

श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाळी जीवोत्तम मठ: 550 वर्षों की दिव्य परंपरा

श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाळी जीवोत्तम मठ ने अपनी 550 वर्षों की दिव्य परंपरा का भव्य उत्सव मनाया। 1475 ईस्वी में स्थापित यह मठ पाँच शताब्दियों से अधिक समय से अखंड आध्यात्मिक परंपरा का धारक है। इसकी पवित्र उत्पत्ति अलकनंदा तट स्थित बदरिकाश्रम से जुड़ी है, जहाँ युवा ब्रह्मचारी माधव को जगद्गुरु श्रीमन मध्वाचार्य द्वारा स्थापित श्री पलीमारू मठ के दशम पीठाधीश श्री रामचंद्र तीर्थ से संन्यास दीक्षा प्राप्त हुई। संन्यास के बाद उन्हें ‘श्री नारायण तीर्थ’ नाम प्रदान किया गया और प्रभु श्रीराम की दिव्य मूर्ति सौंपते हुए उन्हें उसके आराधन की जिम्मेदारी भी दी गई। यही मूर्ति आज भी मठ की मुख्य आराध्य देवता है।

मठ के अनुयायी—गौड़ सारस्वत ब्राह्मण समुदाय के माध्व वैष्णव ब्राह्मण—द्वैत सिद्धांत और वैष्णव परंपरा का अनुसरण करते हुए पूरे भारत में भक्ति और ज्ञान का प्रसार करते आए हैं। अनुक्रमिक पीठाधीशों ने विद्वत्ता, सेवा और परंपराओं के संरक्षण के माध्यम से मठ को निरंतर सुदृढ़ किया। आज गोवा के पर्तगाळी में स्थित केंद्रीय मठ अनेक शाखा मठों के साथ एक प्रतिष्ठित आध्यात्मिक केंद्र है।

550 वर्ष की स्मृति में, परमपूज्य श्रीमद् विद्याधीश तीर्थ श्रीपाद वडेर स्वामीजी ने ‘सार्ध पंचशतकोटी श्रीराम तारक मंत्र अभियान’ का प्रवर्तित किया, जिसमें 550 दिनों में 550 करोड़ जप का लक्ष्य रखा गया। यह लक्ष्य अद्भुत रूप से केवल 511 दिनों में पार कर 593,54,14,932 जपों तक पहुँचा।

इसके पश्चात श्रीराम दिग्विजय रथयात्रा का आयोजन हुआ, जो बदरिकाश्रम से प्रारंभ होकर सात राज्यों में 6,400 किलोमीटर की यात्रा के बाद 26 नवंबर 2025 को पर्तगाळी पहुँची। 27 नवंबर से आरंभ हुए भव्य उत्सव में विविध धार्मिक, आध्यात्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस ऐतिहासिक उत्सव का गौरवशाली पल ‘आदर्श धाम’ में स्थापित 77 फुट ऊँची भव्य कांस्य श्रीराम प्रतिमा का भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा अनावरण था-जो मठ की 550 वर्ष की दिव्य परंपरा के प्रति एक भव्य स्मारक के रूप में स्थापित हुआ।

Shree Samsthan Gokarn Partagali Jeevottam Math: 550 Years of Divine Legacy

Shree Samsthan Gokarn Partagali Jeevottam Math stands today as a radiant symbol of an unbroken spiritual lineage spanning more than five and a half centuries. Established in 1475 CE, its sacred journey began at Badarikashrama on the banks of river Alakananda, where the young brahmachari Madhav received Sanyasa Deeksha from Shree Ramachandra Teerth, the 10th pontiff of Shree Palimaru Math founded by Jagadguru Shreeman Madhwacharya. Upon initiation as ‘Shree Narayana Teerth’, they were entrusted with the divine idol of Lord Shree Ram, which remains the presiding deity of the Math.

The Math’s followers – Madhwa Vaishnava Brahmins of the Goud Saraswat Brahmin community have upheld Dwaita philosophy while nurturing devotion. Successive pontiffs strengthened the Math through scholarship, service, and preservation of sacred traditions. The Central math at Partagali, Goa along with several branch Maths across the country stands as a revered centre of learning and devotion.

To commemorate 550 years of its divine heritage, Paramapoojya Shreemad Vidyadheesh Teerth Shreepad Vader Swamiji initiated ‘Sardha Panchashatakoti Shree Ram Taraka Mantra Japa Abhiyana’, envisioning 550 crore chants in 550 days. The milestone was surpassed in just 511 days, reaching 593,54,14,932 chants. The celebrations continued with the ‘Shree Ram Digvijaya Rath Yatra’, which covered approximately 6,400 kilometers across seven states before culminating at Partagali on 26 November 2025.

The grand festivities commenced on 27 November, highlighted by the unveiling of a majestic 77-foot bronze ‘Shree Ram Pratima’ at the ‘Adarsh Dham’ by the Hon’ble Prime Minister of Bharat, Shri Narendra Modi, an enduring tribute to the Math’s 550-year spiritual legacy.

Release Date: 28-11-2025

Minted By: India Government Mint, Hyderabad

Online Sales Commenced On: 28-11-2025

Products Available: Booklet-Proof | Kappa Box-Proof