| तारीख: 21 जून 2026 |
| भारत सरकार टकसाल, हैदराबाद में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, भा.स.ट. हैदराबाद के साथ संयुक्त रुप से 21 जून, 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजित किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विषय “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में डॉ रमाकान्त दीक्षित, मुख्य महाप्रबंधक, भा.स.ट. हैदराबाद शामिल हुए। कार्यक्रम में सहायक समादेष्टा, केऔसुब, हैदराबाद टकसाल के कार्यपालकों एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। |







