वेबसाइट अंतिम अद्यतन:

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर आयोजित '24-घंटे का काउंटडाउन इवेंट' कार्यक्रम में भारत सरकार टकसाल, हैदराबाद की सहभागिता

तारीख: 21 जून 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से एक दिन पहले अर्थात 20 जून 2026 को परेड ग्राउंड्स, सिकंदराबाद में केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी की अगुवाई में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर '24-घंटे का काउंटडाउन इवेंट' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारत सरकार टकसाल, हैदराबाद के कार्यपालकों एवं कर्मचारियों द्वारा भी भाग लिया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में तेलंगाना राज्य के माननीय राज्यपाल सहित कई गणमान्य अतिथियों, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं 45 विदेशी प्रतिनिधियों ने भाग लिया।