वेबसाइट अंतिम अद्यतन:

RANI CHANNAMMA

कित्तूर में रानी चन्नम्मा की विजय की 200 वीं वर्ष / 200th ANNIVERSARY OF RANI CHANNAMMA’S VICTORY OF KITTUR

कर्नाटक के कित्तूर की रानी चन्नम्मा 19वीं शताब्दी के प्रारंभ में अंग्रेजों के औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध अपने साहसी प्रतिरोध के लिए प्रसिद्ध हैं। 1824 में अपने राज्य को अंग्रेजों के कब्जे से बचाने के लिए हुए भीषण युद्ध में उन्होंने अपनी सेना का नेतृत्व किया। यह संघर्ष तब शुरू हुआ जब अंग्रेजों ने उनके पति की मृत्यु के बाद उनके सिंहासन के अधिकार को अस्वीकार कर राज्य पर नियंत्रण करने का प्रयास किया।

रानी चन्नम्मा ने अपनी प्रजा को संगठित किया और कित्तूर की रक्षा के लिए रणनीति बनाकर बहादुरी से लड़ाई लड़ी। उनकी सेना ने प्रारंभ में अंग्रेजों के खिलाफ महत्वपूर्ण जीत दर्ज की, जिससे उनके नेतृत्व और साहस को व्यापक मान्यता मिली। विकट परिस्थितियों के बावजूद उनका साहस और दृढ़ निश्चय इतिहास में अमर हो गया।

कित्तूर की लड़ाई संप्रभुता के संघर्ष का प्रतीक और उपनिवेशवाद के खिलाफ भारत के प्रतिरोध के इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना बन गई। अंत में पराजित एवं बंदी होने के बावजूद भी रानी चन्नम्मा की विरासत, पराक्रम और साहस के प्रतीक के रूप में कायम है। उनका योगदान भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

Rani Channamma, the queen of Kittur in Karnataka, is celebrated for her courageous resistance against British colonial rule in the early 19th century. ln 1824, she led her troops in a fierce battle to protect her kingdom from British annexation. The conflict arose after the British attempted to take control following the death of her husband, ignoring her claims to the throne.

Channamma rallied her subjects and fought valiantly, employing strategic tactics to defend Kittur. Her forces initially achieved significant victories against the British, inspiring widespread support and showcasing her leadership. Despite facing overwhelming odds, her resolve and bravery became legendary.

The battle at Kittur symbolized the struggle for sovereignty and became a significant event in the history of India’s resistance against colonialism. Although ultimately defeated and captured, Rani Channamma’s legacy endures as a symbol of courage and defiance. Her contributions continue to inspire generations, celebrating women’s roles in India’s freedom struggle.

Release Date: 24-10-2025

Minted By: India Government Mint, Hyderabad

Online Sales Commenced On: 24-10-2025

Products Available: Booklet-Proof | Kappa Box-Proof