वेबसाइट अंतिम अद्यतन:

NHPC Limited

एनएचपीसी – 50 वर्षों से भारत को हरित ऊर्जा से रोशन करते हुए

7 नवंबर 1975 को स्थापित एनएचपीसी लिमिटेड, भारत सरकार का एक नवरत्न उद्यम है। यह देश की सबसे बड़ी जलविद्युत कंपनी के रूप में विकसित हुई है और इसने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी के रूप में अपनी पहचान बनाई है। पिछले पांच दशकों में एनएचपीसी ने कुछ अत्यधिक दुर्गम क्षेत्रों में महत्वपूर्ण जलविद्युत परियोजनाएं पूरी की है और इसके साथ ही सौर, पवन एवं ग्रीन हाइड्रोजन जैसे क्षेत्रों में भी पहुंच बनाकर 100% हरित ऊर्जा कंपनी के रूप में अपनी स्थिति सुदृढ़ की है।

एनएचपीसी ने देश की नदियों की अपार जलविद्युत क्षमता का दोहन करने, लाखों घरों को रोशन करने और सुदूर एवं पहाड़ी क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक प्रगति को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 30 पावर स्टेशनों से 8332 मेगावाट से अधिक की संस्थापित क्षमता और 9700 मेगावाट से अधिक संयुक्त क्षमता वाली 14 अतिरिक्त निर्माणाधीन परियोजनाओं के साथ, एनएचपीसी भारत की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने और स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा की ओर राष्ट्र के परिवर्तन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

विद्युत उत्पादन के अलावा, एनएचपीसी सतत् प्रयासों और कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व पहलों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, सामुदायिक विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रही है। इसकी परियोजनाएँ इंजीनियरिंग उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में मील का पत्थर बन गई हैं।

एनएचपीसी अपनी स्वर्ण जयंती मना रही है, ऐसे में यह स्मारक सिक्का राष्ट्र के प्रति उसकी लगन, नवाचार और सेवा की उल्लेखनीय यात्रा का सम्मान करता है। यह उन दूरदर्शी लोगों, इंजीनियरों और समर्पित कार्यबल के प्रति श्रद्धांजलि है जिनके अथक प्रयासों ने एनएचपीसी को भारत के विद्युत क्षेत्र में एक विश्वसनीय नाम बना दिया है।

“विकास के साथ बिजली को एकीकृत करने” से लेकर “एक हरित कल को सशक्त बनाने” तक, एनएचपीसी एक स्थायी और ऊर्जा-सुरक्षित भविष्य की ओर भारत के मार्ग को रोशन करना जारी रखे हुए है।

एनएचपीसी- हरित ऊर्जा का सशक्त आधार ।

NHPC Limited – 50 Glorious Years of Powering the Nation

Established on 7th November 1975, NHPC Limited, a Government of India Navratna Enterprise, has grown into the country’s largest hydropower company and a pioneer in renewable energy. Over the past five decades, NHPC has executed landmark hydropower projects in some of the most challenging terrains, while also diversifying into solar, wind and green hydrogen, reinforcing its status as a 100% Green Energy Company.

NHPC has played a pivotal role in harnessing the immense hydro potential of the country’s rivers, lighting millions of homes and driving socio-economic progress in remote and hilly regions. With an installed capacity of over 8,332 MW from 30 power stations and an additional 14 projects of over 9700 MW combined capacity under construction, NHPC continues to play a vital role in strengthening India’s energy security and advancing the nation’s transition towards clean and green power.

Beyond power generation, NHPC has remained committed to environmental conservation, community development and nation-building through sustainable practices and corporate social responsibility initiatives. Its projects have become landmarks of engineering excellence and environmental stewardship.

As NHPC celebrates its Golden Jubilee, this commemorative coin honours its remarkable journey of resilience, innovation and service to the nation. It is a tribute to the visionaries, engineers and dedicated workforce whose relentless efforts have transformed NHPC into a trusted name in India’s power sector. From “integrating power with growth” to “empowering a greener tomorrow,” NHPC continues to illuminate India’s path toward a sustainable and energy-secure future.

NHPC –Power behind Green Power.

Release Date: 06-11-2025

Minted By: India Government Mint, Hyderabad

Online Sales Commenced On: 07-11-2025

Products Available: Booklet-Proof | Kappa Box-Proof