| दिनांक 22.07.2026 |
| नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (उपक्रम), हैदराबाद-सिकंदराबाद के तत्वावधान में एक भारत-श्रेष्ठ भारत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत सरकार टकसाल के मुख्य महाप्रबंधक डॉ रमाकांत दीक्षित, श्री वी. बालाजी, महाप्रबंधक (मा.सं), श्री एस पी गंदम, अपर महाप्रबंधक (तक.परि) एवं विश्व दीपक तिवारी, वरिष्ट प्रबंधक (कॉरपोरेट संचार एवं राजभाषा) की विशेष उपस्थिति थी। मुख्य महाप्रबंधक डॉ रमाकांत दीक्षित ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी तथा सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को और अधिक बल मिलता है। भारत सरकार टकसाल, हैदराबाद के डी. रवि कुमार, उप महाप्रबंधक (मा.सं) एवं प्रभारी राजभाषा, ने स्वागत भाषण में कहा कि ‘’एक भारत-श्रेष्ठ भारत’’ प्रतियोगिता केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि भारत की विविधता में निहित एकता, सांस्कृतिक समद्धि तथा राष्ट्रीय एकात्मता का सशक्त संदेश है तत्पश्चात् प्रतियोगिता का शुभांरभ किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दिवाकर दास, सहायक प्रबंधक, भारत डायनामिक्स लिमिटेड ने, द्वितीय स्थान इमरान अहमद, प्रबंधक, बीएचईएल, आरसी पुरम ने तथा तृतीय स्थान वी. उषा रानी, अतिरिक्त अधिकारी, भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड ने प्राप्त किया तथा ए.संदीप, उप महाप्रबंधक, बीएचईएल, कॉरपोरेट अनुसंधान एवं विकास एवं दीपंक बिष्ट, सहायक महाप्रबंधक/ओ एंड एम रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड प्रोत्साहन विजेता चुने गए। प्रतियोगिता में सीमा रानी, कनिष्ठ दूरसंचार अधिकारी, बीएसएनएल परिमंडल कार्यालय; टी.पद्मिणी प्रियदर्शिनी, उप विभागीय अभियंता; जी. सैमसन, अधीक्षक (मा.सं.); वेणुबाबु, प्रबंधक; मोहमद इस्तेयक आलम, उप प्रबधक (परियोजना); हर्षवर्धन पडोले, मुख्य प्रबंधक; रेखा गर्ग, वरिष्ठ सहायक; एस.जगदीश, सहायक ग्रेड-III; अभिषेक कुमार, कनिष्ठ तकनीशियन; ए. श्रीकर, सहायक प्रबंधक; हिमांशु गौतम, उप अभियंता ने प्रतिभागिता की। प्रतियोगिता संचालन का तकनीकी संयोजन अजहर सुल्तान, अनुभाग सहायक (राजभाषा); डॉ. सीएच. अम्बेडकर, वी. कनका श्री महालक्ष्मी, वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी, नराकास (उ) समन्वय कार्यालय, ईसीआईएल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डी.रवि कुमार, उप महाप्रबंधक (मा.सं) एवं प्रभारी राजभाषा तथा प्रेम कुमार साव एवं भीष्म नारायण शर्मा एवं उनकी टीम ने विशेष योगदान दिया। नराकास (उपक्रम) कोर समिति सदस्य रमेश प्रसाद मिश्र, सहायक प्रबंधक, पॉवरग्रिड ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। |

